Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpमाता मंदिर परिसर में शुरू होगी अन्नपूर्णा रसोई

माता मंदिर परिसर में शुरू होगी अन्नपूर्णा रसोई

हजारों श्रद्धालुओं और लकवा रोगियों को मिलेगी राहत


Deoli News 1 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के कुचलवाड़ा कला स्थित बीजासन माता मंदिर परिसर में जल्द ही अन्नपूर्णा रसोई की शुरुआत होगी। इस पहल से मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालुओं, विशेष रूप से यहाँ उपचार के लिए रुकने वाले लकवा रोगियों और उनके परिजनों को बड़ा लाभ मिलेगा।

गौसेवक परमेश्वर सोयल ने बताया कि पिछले दिनों विधायक गोपीचंद मीणा यहाँ आए थे, तब दुर्गालाल जांगिड़ ने लकवा रोगियों के सामने भोजन की सबसे बड़ी समस्या रखी थी। इसके बाद यह समस्या प्रधान को भी बताई गई। इस पर विकास अधिकारी जहाजपुर ने जिला स्तर पर पत्र लिखा। हाल ही में हुई जिला परिषद भीलवाड़ा की बैठक में माताजी मंदिर परिसर में अन्नपूर्णा रसोई खोले जाने की अनुशंसा सर्वसम्मति से जारी की गई।

विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों के इस प्रयास से हर वर्ष हजारों श्रद्धालुओं, लकवा रोगियों और उनके परिजनों को बेहद सुविधा होगी। अन्नपूर्णा रसोई शुरू होने से रोगियों को बहुत कम लागत पर भोजन मिल सकेगा, जिससे उन्हें भोजन के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी। इस सुविधा के लिए स्थानीय लोगों ने विधायक गोपीचंद मीणा एवं सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d