Deoli News 1 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवकन्या कॉलेज में भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर एकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज निदेशक डॉ. रमेश मुकुल ने दीप प्रज्जवलन के साथ की।
निदेशक मुकुल ने छात्राओं को भारत की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। प्राचार्य धीरज सिंह और अनिता पारीक ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारियों ने “सर्तकता हमारी साझा जिम्मेदारी” विषय पर व्याख्यान दिया, जो कि विजिलेंस अवेयरनेस सप्ताह 2025 के अंतर्गत आयोजित किया गया था।
रैली निकाली, योगदान पर प्रकाश डाला
इसी तरह राजकीय महाविद्यालय देवली में भी सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एकता दिवस मनाया गया। प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा के मार्गदर्शन में एनएसएस की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में यूनिटी मार्च के तहत रैली निकाली गई। प्राचार्य ने सरदार वल्लभभाई पटेल की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और योगदान पर प्रकाश डालते हुए रैली को हरी झंडी दिखाई।
रैली के बाद निबंध, भाषण और क्विज प्रतियोगिताएं शामिल हुई। भाषण प्रतियोगिता में मोनिका मीणा और मोहितराम मीणा ने बाजी मारी, जबकि निबंध प्रतियोगिता में खुशीराम सैनी और पंकज मीणा ने पुरस्कार जीते।


