Jahazpur News 16 अगस्त (आज़ाद नेब) एनएचएम में कार्यरत संविदाकर्मियों को गत 3 माह से मानदेय का भुगतान नहीं मिलने की शिकायत को लेकर बीपीएम रामजस मीणा के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक के नाम तहसीलदार रवि कुमार मीणा को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में बताया गया कि एनएचएम में कार्यरत संविदाकर्मियों को पिछले 3 माह से मानदेय का भुगतान बजट के अभाव में नही दिया गया है। जिससे संविदाकर्मिया को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड रहा है। जुलाई माह में बच्चो का प्रवेश, फीस, पुस्तको का भुगतान करना पड़ा था। लेकिन ऐसी विपरीत परिस्थितियों में भी संविदाकार्मिको को मानदेय का भुगतान नहीं किया गया। आगामी रक्षाबंधन का त्योहार होने से सविदाकर्मी मानदेय भुगतान के अभाव में अपमानित महसूस कर रहा है। ज्ञापन में बताया कि संविदाकार्मियों को मजबूर होकर सरकार के खिलाफ 17 अगस्त को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान महावीर, सुरेश कुमार मीणा, सत्यनारायण माली, राजेश मीणा, महेंद्र मीणा, सुरेंद्र गुर्जर, बंटी मीणा, सुमित्रा मीणा, जयप्रकाश मीणा, अमित धोबी, बालकिशन गुर्जर सहित अन्य संविदाकर्मी मौजूद थे।


