Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damमानसून की विदाई : बाढ़ नियंत्रण सेल खत्म और बंद हुए गेट

मानसून की विदाई : बाढ़ नियंत्रण सेल खत्म और बंद हुए गेट


Deoli News 10 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रदेश से मानसून की विदाई लगभग तय हो चुकी है। इसी के साथ ही बीसलपुर बांध परियोजना की ओर से बनाई गई बाढ़ नियंत्रण सेल खत्म कर दी गई है।

वही 34 दिन बाद बीसलपुर परियोजना ने पानी की आवक खत्म होने के साथ ही गेट भी बंद कर दिए है। बीसलपुर परियोजना के अधिशासी अभियंता मनीष बंसल के अनुसार बुधवार रात 9:55 पर बांध की आवक शून्य हो गई। वही पिछले कुछ दिनों से खुले हुए गेट नं 9 को भी बंद कर दिया गया है। बुधवार रात 10 बजे तक बंद का जलस्तर आरएल 315.50 मीटर था। वही राज्य से मानसून की विदाई के साथ ही फ्लड कंट्रोल सेल भी खत्म कर दी गई है। इसके अलावा बीगोद स्थित त्रिवेणी केंद्र से भी कर्मचारी वापस बुलाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि मौजूदा मानसून सत्र में प्रदेश का महत्वपूर्ण बांध बीसलपुर डैम गत 6 सितंबर को अपनी पूर्ण भराव क्षमता पर पहुंचा था। इसी दिन कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत व पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी ने बांध के गेट खोलकर अधिशेष पानी के निकासी शुरू की गई थी। इस बार 34 दिनों तक बीसलपुर परियोजना के गेटों से पानी की निकासी की गई।

जानकारी के मुताबिक मौजूदा सत्र में करीब 31.32 टीएमसी से अधिक पानी निष्कासित हुआ है। वही इस बार पूर्ण जल भराव होने से बांध की दाई और बाई मुख्य नहर से भी पानी छोड़ जाना निश्चित है।

प्रकोष्ठ प्रभारी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें-जिला निर्वाचन अधिकारी

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d