रात को दी थी मारपीट की रिपोर्ट, एसडीओ को ज्ञापन भी सौंपा
Deoli News 23 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना क्षेत्र के रूपारेल गांव में गुरुवार रात एक युवक की मारपीट के बाद शुक्रवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रार्थी सुखदेव मीणा ने मारपीट की घटना के बाद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस रिपोर्ट के अनुसार उसके छोटे भाई देवलाल मीणा पुत्र रामदेव पर जयराम, आशीष, मनराज, बदाम पत्नी जयराम, धर्मराज और उनकी पत्नियों समेत ने हमला किया। उन्होंने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि हमलावरों ने देवलाल को लाठी-डंडों और रस्सियों से बांधकर खेत में ले जाकर मारा-पीटा और बाद में देवली अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गए। वहीं नाजुक हालत के चलते देवली अस्पताल से देवलाल को कोटा रेफर कर दिया गया था।
जिसकी परिजनों को बाद में सूचना मिली। परिजन देवली पहुंचे। इससे पहले घायल को कोटा रैफर कर दिया गया था। जहां शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान देवलाल की मौत हो गई। वहीं मौत की सूचना के बाद देवली थाना पुलिस के सहायक उप निरीक्षक सीताराम कोटा के लिए रवाना हुए। इधर, शुक्रवार को रूपारेल के ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी देवली को ज्ञापन सौंपकर देवलाल मीणा के हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग की है।
उक्त ज्ञापन में पूरे घटनाक्रम का हवाला दिया और कहा कि आरोपियों ने देवलाल को बेरहमी से मारा पीटा। जिससे उसकी मौत हुई है।


