Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsविषाक्त सेवन से वेटरनरी डॉक्टर की पढ़ाई कर रहे युवक की मौत

विषाक्त सेवन से वेटरनरी डॉक्टर की पढ़ाई कर रहे युवक की मौत


Deoli News 23 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विषाक्त के सेवन से एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। युवक वेटनरी डॉक्टर की पढ़ाई कर रहा था। वहीं अगले महीने उसका एग्जाम था।

घटना केसरपुरा थाना हनुमान नगर की है। फ़िलहाल सुसाइड के कारण सामने नही आए। कोटा एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतक के मामा धनराज ने बताया कि रोहित मीणा (23) तीन भाई बहिनो में सबसे बड़ा था। पिता हरचंद आर्मी में (चेन्नई) में है। रोहित वेटनरी डॉक्टर की पढ़ाई कर रहा था। वह 7-8 दिन पहले ही बूंदी से अपने घर देवली आया था। वहीं 16 जून को उसका पेपर था। वो तैयारी कर रहा था। गुरुवार दोपहर 12 बजे करीब वह बाजार से घर आया और अपने कमरे में जाकर लेट गया। थोड़ी देर बाद मां कमरें में गई तो रोहित अचेत पड़ा था। उसे तुरंत देवली हॉस्पिटल ले गए। जहां से उसे कोटा रेफर किया।

कोटा में इलाज के दौरान रोहित की मौत हो गई। डॉक्टर ने विषाक्त के सेवन से मौत होना बताया। रोहित ने विषाक्त खाया या गलती से खाने में आया। इस बारे में पता नहीं है। हनुमान नगर थाना एएसआई ने बताया परिजनों ने रिपोर्ट में बताया कि युवक ने अज्ञात पॉइजन खाया है। जिसे इलाज के लिए कोटा लाए। जहां उसकी मौत हो गई। कोई पारिवारिक क्लेश नहीं था। युवक पढ़ा लिखा था। सुसाइड के कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d