Deoli News 11 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दीपावली का पर्व अब महज एक दिन दूर है। रविवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।

इससे पूर्व शनिवार को शहर के बाजार में ग्राहक की खासी भीड़ है। विशेषकर मिठाई, पटाखे व कपड़ों की दुकान पर भीड़ देखी गई। इस दौरान शहर के बस स्टैंड से लेकर मुख्य बाजार तक सभी मिठाइयों की दुकानें सजी है। इन पर मिठाई लेने के लिए लोगों की भीड़ है। विभिन्न तरह की रंग बिरंगी मावे, बंगाली व परंपरागत मिठाइयां बिक रही है। लेकिन इसमें कमी इस बात की है कि सभी मिठाइयां सड़क पर खुले में बिक रही है। जिन्हें धूल, धूप से बचाने के लिए व्यवस्था नहीं है।
इसी तरह पटाखे की दुकान पर भी ग्राहकों की जमकर भीड़ है। पुलिस थाना देवली के अनुसार इस बार 32 लाइसेंस पटाखों के दिए गए हैं। जिन्हें सुरक्षा नियमों के तहत व्यापार करने को कहा गया है। शनिवार को मिठाई, पटाखे, कपड़े, बर्तन के अलावा दीपक, पोस्टर, खाताबई पेन, ऋतु फल, सजावटी सामान भी जमकर बिके।



