Deoli News 11 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय थाना पुलिस ने शुक्रवार को पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में रतनपुरा सावंतगढ़ निवासी सीमा मीणा ने यहां थाने पर रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि उसका पति विजेंद्र मीणा ने उसके साथ शराब पीकर मारपीट की तथा वह आए दिन ऐसा करता है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति विजेंद्र पुत्र गेंदीलाल मीणा निवासी रतनपुरा, सावंतगढ़ को गिरफ्तार किया है।
इसी तरह थाना पुलिस ने शहर से सटी ज्योति कॉलोनी थाना हनुमान नगर निवासी सोनू बैरवा पुत्र कैलाश बैरवा को मारुति वैन में घूमते पाए जाने पर पूछताछ की तथा संदिग्ध अवस्था में पाए जाने पर उसे शांतिभंग में गिरफ्तार किया है।


