Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमुनियों की आहारचर्या और पंचकल्याणक के माता-पिता की अनुमोदना की

मुनियों की आहारचर्या और पंचकल्याणक के माता-पिता की अनुमोदना की


Deoli News 11 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति देवली के तत्वाधान में रविवार को धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ कई आयोजन हुए। मीडिया प्रभारी ने बताया कि समिति की अध्यक्ष के नेतृत्व में रविवार सुबह मुनि प्रणीत सागर महाराज और क्षुलक विधेह सागर को आहार कराया गया।

इसे लेकर सुबह से ही समिति की सभी महिलाओं ने चौके की व्यवस्थाओं में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपनी सेवाएं दी, दोनों संतों का आहार निरंतराय और सानंद संपन्न हुआ। आहारचर्या के बाद समिति ने आगामी फरवरी माह में आयोजित होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियों को लेकर भी एक कार्यक्रम आयोजित किया। समिति की मंत्री ने बताया कि पंचकल्याणक महोत्सव में भगवान के माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त करने वाले अशोक सर्राफ़ और शांति देवी का समिति की सदस्यों द्वारा सम्मान किया गया। इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनकी गोद भरकर अनुमोदना की गई। कार्यक्रम में करीब ढाई दर्जन महिलाओं ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d