Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime News96 पव्वे देशी शराब के बरामद, दो जगह कार्रवाई

96 पव्वे देशी शराब के बरामद, दो जगह कार्रवाई


Deoli News 11 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के निर्देशानुसार दूनी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 96 पव्वे अवैध देशी शराब जब्त की है।

थानाधिकारी रतन सिंह तंवर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। पहली कार्रवाई कालानाडा बालाजी रोड पर की गई, जहाँ पुलिस ने चन्दवाड (थाना घाड़) निवासी 41 वर्षीय फोरूलाल पुत्र श्योजीराम मीणा को 48 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ रंगे हाथों दबोचा। दूसरी कार्रवाई ग्राम कालाकांकरा में हुई, जहाँ राजकोट निवासी 55 वर्षीय भैरुलाल मीणा पुत्र केसर लाल मीणा के कब्जे से भी 48 पव्वे अवैध शराब बरामद किए गए।

इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक बद्रीलाल, कांस्टेबल सुरेन्द्र, श्रवण, जीतराम और चालक महावीर ने सहयोग किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा के तहत पृथक-पृथक मामले दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d