Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमुनि ने लाइफ मैनेजमेंट और खुशहाल जीवन के गुर सिखाए

मुनि ने लाइफ मैनेजमेंट और खुशहाल जीवन के गुर सिखाए


Deoli News 29 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पार्श्वनाथ धर्मशाला में विराजमान मुनि आदित्य सागर ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे युवक-युवतियों को लाइफ मैनेजमेंट एवं जिंदगी में खुश रहने के गुर सिखाएं।

युवा परिषद ब्लॉक देवली के प्रवक्ता विकास जैन (टोरडी) ने बताया कि मुनि ने मुख्य सूत्र जीवन को व्यवस्थित व खुशहाल रखने के बारें में बताया। मुनि ने स्पीच मैनेजमेंट के तहत बताया कि बात करते वक्त हमें अपने सुंदर शब्दों का करना चाहिए, जो कि सामने वाले के लिए आकर्षित हो ना की सामने वाले को किसी प्रकार से कष्ट पहुंचाए। किसी बात को हम बेहतरीन शब्दों से कह सके तो सामने वाला अपने आप अपनी तरफ आकर्षित हो जाएगा।

वही शब्दो का चयन खराब होगा या कहने का तरीका गलत होगा तो सामने वाला कितना ही अपना हो वह ना तो हमे सम्मान देगा कर न ही हमारी महत्वता होगी। इस दौरान मुनि ने डिसीजन मेकिंग, टारगेट मैनेजमेंट, बैलेंस मैनेजमेंट, अर्जन-विसर्जन, नियत के बारे में बताया। अंतिम दौर में मुनि ने बताया कि हमें जिंदगी को खुशहाल बनाने व व्यवस्थित रखने के लिए सदैव अपनी नियत अच्छी रखनी चाहिए, अगर नियत हमारी अच्छी है तो हमारा भविष्य सुधर जाएगा। यदि नियत ही सही नही तो भव-भव बिगड़ जाते है। अधिवेशन में सैकड़ों युवक-युवतियों व महिला पुरुषों ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d