शहर के कई इलाकों की बिजली बंद हुई
Deoli News 27 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर विद्युत वितरण निगम की ओर से पिछले कई दिनों से शटडाउन लेकर बिजली कटौती कार्यक्रम घोषित कर मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। लेकिन उक्त मेंटेनेंस कार्य का रिजल्ट नहीं दिख रहा है।
लोगों ने बताया कि लगातार बिजली कटौती कर मेंटेनेंस कार्य किए जाने के बावजूद आपूर्ति सुचारू नहीं है। रविवार को दिन में दो से तीन बार कटौती हुई। दीवाली के वक्त बिजली चले जाने से लोगों को परेशानी हो रही है। कटौती कार्यक्रम नहीं होने के चलते लोग बिजली के लिए इधर-उधर पूछते रहे। रविवार शाम करीब डेढ़ घंटे बिजली बंद रही। यही हालत शुक्रवार एवं शनिवार को भी रहे। निगम की कनिष्ठ अभियंता स्मृति रानी का कहना है कि निगम के कार्यालय के बाहर विद्युत निगम कार्यालय के बाहर फाल्ट आने की वजह से सिटी फीडर प्रथम, द्वितीय व पीएचईडी से जुड़े इलाकों में आपूर्ति बंद है। जिसे शाम 6 बजे चालू कर दिया गया है। काम होने की वजह से बिजली कटौती की गई थी।



