Deoli News 28 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय विधानसभा में हो रहे उपचुनाव को लेकर सोमवार अपरान्ह 3 बजे कांग्रेस प्रत्याशी कस्तूरचंद मीणा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन होगा।
इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि व नेता मौजूद रहेंगे। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद पुजारी ने बताया कि चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कांग्रेस भवन पेट्रोल पंप चौराहा देवली में होगा। इसमें स्थानीय सांसद हरिश्चंद्र मीणा, पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा, बूंदी विधायक व पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा, किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष राखी गौतम समेत मौजूद रहेंगे। इस दौरान मंत्र उच्चारण के साथ फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन के दौरान ब्लॉक, नगर कांग्रेस कमेटी समेत सभी कांग्रेस विचारधारा से जुड़े संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। जबकि इससे पहले भाजपा प्रत्याशी के कार्यालय का देवली में अटल उद्यान के पास स्थित गांधी कांप्लेक्स में उद्घाटन हो चुका है। दोनों ही पार्टियों इस उपचुनाव को गंभीरता से लड़ रही है।



