रैगर महासभा का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह
Deoli News 28 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय रैगर महासभा टोंक के तत्वावधान में रविवार को जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निवाई विधायक रामसहाय वर्मा थे।

जबकि सेवानिवृत्त आईएएस रामनिवास मोरलिया कार्यक्रम अध्यक्ष थे। समारोह में अति विशिष्ट अतिथि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एसके मोहनपुरिया, उपाध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, सीआरपीएफ मनोज कुमार, एक्सपो प्रमोटर उमराव मल बांसीवाल, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश दिनेश चंद जलुथरिया उपस्थित थे। रैगर महासभा जिलाध्यक्ष शंकर लाल हाथीवाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर पर दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण के साथ हुई। समारोह मीडिया प्रभारी मुकेश कराड़िया व चेतन वर्मा ने बताया कि समाज के प्रबुद्धजनों का माला व साफा पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
समारोह में समाज की बालिकाओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी तथा कच्छी घोड़ी नृत्य आकर्षक रहा। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों की करीब 700 प्रतिभाएं एवं 16 भामाशाह सम्मानित हुए। इन्हें पारितोषिक एवं प्रशंसा पत्र सौपा गया।
प्रतिभा परिचय की मोहताज नहीं होती
निवाई विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि प्रतिभाएं परिचय की मोहताज नहीं है, प्रतिभाएं और पानी अपना रास्ता खुद बना लेते हैं। वे समाज के हर सुख-दुख में साथ है। सेवानिवृत्त आईएएस रामनिवास मोरलिया ने कहा कि प्रतिभाओं को समय-समय पर सम्मानित करने से समाज की प्रतिभाएं निखर कर आती है।
यह लोग थे मौजूद
इस दौरान कार्यक्रम में युवा जिलाध्यक्ष बुद्धिप्रकाश दबकिया, महिला जिलाध्यक्ष शंकुलता वर्मा, उपसभापति बजरंग लाल वर्मा, धर्मेंद्र सालोदिया, रामभज वर्मा, जयनारायण वर्मा, मास्टर मदनलाल वर्मा, रामपाल झारोटिया, यादवराय वर्मा, रामगोपाल सेवलिया, हरिराम बडीवाल, कमलेश वर्मा, सुरेश जाबडोलिया, ओम प्रकाश इंदौरिया, जयंती नुवाल, रामगोपाल सुकरिया, प्रहलाद बागोरिया, मुकेश कराड़िया सहित जिला कार्यकारिणी व तहसील कार्यकारिणी तथा समाज के लोग उपस्थित थे।



