Deoli News 28 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अंतराष्ट्रीय वैश्य महिला संगठन की ओर से गाड़िया लुहार बस्ती और बाल विकास गृह में रविवार को बच्चों के साथ दीपोत्सव मनाया गया। अध्यक्ष कमलेश मूंदड़ा ने बताया कि दीपावली दीपों का पर्व है।
यह सकारात्मकता, मानवता, खुशियों व प्रकाश का प्रतीक है। इसे लेकर अंतराष्ट्रीय वैश्य महिला संगठन द्वारा लुहार बस्ती में बच्चों के साथ दीवाली का त्यौहार मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत दीपक प्रज्ज्वलित व माँ सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ की गई। इस दौरान बच्चों को मिठाई, पटाखे, बिस्किट और फल वितरित किए गए। बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुति भी दी गई। इन बच्चों को दीवाली का महत्व समझाया गया। वहीं बच्चों के साथ पटाखे व फुलझड़ियां भी चलाई गई। सभी बच्चे खुशी से झूम उठे। इसके बाद बाल विकास गृह में भी बच्चो को मिठाई व पटाखे वितरित किए गए। गाड़िया लुहार बस्ती में महिलाओं को भी मिठाई के पैकेट वितरित किए गए।



