बुधवार व गुरुवार को होगी कटौती
Deoli News 7 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवपुरा रोड स्थित जीएसएस से जुड़े 11केवी गुरुद्वारा रोड फीडर पर आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते आगामी दो दिन तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
जयपुर विद्युत वितरण निगम देवली के कनिष्ठ अभियन्ता दीर्घांशु के अनुसार यह मरम्मत कार्य 8 और 9 अक्टूबर को किया जाएगा। इस आवश्यक विद्युत रखरखाव के चलते फीडर से जुड़े बस स्टैंड के पीछे, तेली मोहल्ला, घोसी मोहल्ला, पटवा बाजार, महाजन मोहल्ला और ममता सर्कल के पास के उपभोक्ताओं की विद्युत सप्लाई ढाई घंटे बंद रहेगी। उक्त क्षेत्रों में सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक बिजली कटौती होगी।

हीरालाल नागर को आया ऐसा गुस्सा! सीसी रोड़ को ही उखड़वा दिया जेसीबी से, जानिए क्यों?


