राजमहल विवाहिता आत्महत्या प्रकरण
Deoli News 10 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के राजमहल गांव में गत 31 मई को फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में नई जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार मृतका ममता लोधा का उसके पति नंदकिशोर से मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था।
पुलिस की जानकारी के अनुसार ममता लोधा को अपने पति पर शक था कि वह चोरी छिपे किसी से फोन पर बात करते हैं। इसे लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। पत्नी ममता ने पति का मोबाइल ले लिया। लेकिन पति ने मोबाइल के पासवर्ड नहीं बताएं। इसे लेकर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। आसपास के लोगों ने समझाईश की। लेकिन यह विवाद यही तक सीमित नहीं रहा। पति की बात का बुरा लगने से ममता लोधा ने गत 31 मई की रात फंदा लगाकर जान दे दी। बता दे कि ममता 4 माह की गर्भवती थी। जबकि उसके दोनों हाथों की नसें कटी हुई थी तथा कमरे में खून बिखरा हुआ था। पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह का कहना है कि दोनों पति-पत्नी के बीच मोबाइल व किसी से फोन पर बात करने को लेकर विवाद हुआ था।
पत्नी को नंदकिशोर पर शक था। इसकी वजह से झगड़ा बढ़ गया। मामले में पुलिस ने मृतका के पति सास ससुर को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया है। जिन पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया था। फिलहाल आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में है।


