Deoli News 30 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में मंगलवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर धूप और बादलों की लुका-छिपी के बाद, शाम करीब सवा 5 बजे मौसम तेज़ी से बदला।
इसके बाद बूंदाबांदी के साथ मध्यम दर्जे की बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक एक ही रफ़्तार से मध्यम गति की यह बारिश जारी रही, जिसके चलते सड़कों पर पानी बह निकला। शहर में जहाजपुर चुंगी नाका तक पानी भर गया। गौरतलब है कि इस बार बारिश जाने का नाम नहीं ले रही है, इससे पहले सोमवार को भी दोपहर और शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई थी। हालांकि, मंगलवार को हुई बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान मौसम विभाग ने पहले ही व्यक्त किया था, जो सही साबित हुआ। इस बारिश के कारण पिछले कुछ दिनों से बनी हुई उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली और पूरे मौसम में ठंडक छा गई। इस बार सितंबर माह के अंत तक बारिश का दौर जारी रहा।
इसी तरह जहाजपुर चुंगी नाका पर खुला नाले का चैंबर भी पिछले काफी समय से परेशानी की वजह बन रहा है। यह चैंबर सड़क के काफी हिस्से को घेर कर खुला हुआ है। जिससे दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी रहती है।
सीएम ने पाली में अचानक क्यों रोक दिया कार्यक्रम, मंच से चले गए एक तरफ, फिर…?


