Deoli News 30 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस ने बच्चों को मोबाइल की लत से बचाने और साइबर ठगी से जागरूक करने के लिए एक पहल की है। डीएसपी रामसिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को दूनी थाना परिसर में आयोजित सीएलजी सदस्यों की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
यहां उन्होंने बताया कि पुलिस एक से 7 अक्टूबर तक के सरकारी और अर्द्ध सरकारी विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को जागरूक करेगी। डीएसपी रामसिंह ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में लोग मोबाइल पर ठगी का शिकार हो रहे हैं और इससे बचने के लिए लोगों को जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किसी को भी अपने मोबाइल पर आई ओटीपी नहीं बताना चाहिए और बच्चों को मोबाइल से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। वही उनके मोबाइल रिकॉर्ड की पड़ताल करें। पुलिस का उद्देश्य बच्चों को साइबर सुरक्षा और मोबाइल की लत से बचाव के बारे में जागरूक करना है। डीएसपी ने आगामी त्यौहार सौहार्द से मनाने की बात कही।
बैठक में थाना अधिकारी रतनसिंह, हेड कांस्टेबल शर्मा, ओम प्रकाश चौधरी, रितु मुंदड़ा, सत्यनारायण तिवाड़ी, किशनलाल बलाई और आसपास के ग्रामीण इलाकों के सीएलजी सदस्य मौजूद थे।
सीएम ने पाली में अचानक क्यों रोक दिया कार्यक्रम, मंच से चले गए एक तरफ, फिर…?


