Deoli News 27 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी में पुलिस सुरक्षा में संचालित खाद ग्राम सेवा सहकारी समिति पर गुरुवार को यूरिया खाद लेने पहुंचे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सुबह से ही समिति के बाहर लंबी कतारें लग गईं, जहां दो-दो यूरिया खाद की थैली लेने के लिए किसानों को घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी। भीड़ बढ़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस को मौके पर तैनात किया गया। पुलिसकर्मियों ने लाइन व्यवस्थित कर भीड़ को नियंत्रित किया, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। इसके बावजूद किसानों को अपनी बारी आने में काफी समय लग गया। किसानों का कहना है कि रबी सीज़न शुरू होने से खाद की मांग बढ़ गई है, लेकिन सप्लाई सीमित होने से रोजाना लंबी लाइनें लग रही हैं।
कई किसानों ने शिकायत की है कि घंटों खड़े रहने के बाद भी उन्हें मात्र दो बैग यूरिया ही मिल रही है, जबकि खेतों के लिए इससे अधिक खाद की जरूरत है। समिति प्रबंधन ने बताया कि उन्हें सीमित मात्रा में ही खाद का आवंटन मिल रहा है, इसी वजह से वितरण नियंत्रित तरीके से किया जा रहा है। जल्द ही अतिरिक्त सप्लाई मिलने की संभावना जताई गई है। इसी तरह देवली क्रय विक्रय सरकारी समिति के बाहर भी यूरिया खाद लेने के लिए लंबी-लंबी लाइन लग रही है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें बार-बार लाइन में लगने की परेशानी से राहत मिल सके।

जैसलमेर में कार के सामने एक युवक पिस्टल तानकर हो गया खड़ा, फिर देखने वाले लोग जान बचाकर भागे


