Deoli News 26 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) रेगर समाज विकास समिति देवली की ओर से बुधवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान दिवस मनाया गया।
इस दौरान डॉ. राजेंद्र प्रसाद तुनगरिया ने संविधान पर निम्न वर्ग की जातियों के उत्थान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज यदि अधिकार नहीं होते तो हम इतनी ऊंचाइयों तक नहीं पहुंच पाते। देश में शासन व्यवस्था नहीं होती तो आमजन का जीवन मुश्किल हो जाता। कार्यक्रम में विकास समिति संरक्षक के अंबालाल मौर्य, पेंशनर अध्यक्ष मोहन लाल बछेतिया, विकास समिति अध्यक्ष मोहनलाल ठागरिया, अखिल भारतीय शहर अध्यक्ष यादव राय बदलोटिया, कन्हैयालाल लूनीवाल, मदन लाल मोरलिया, चौथमल मोरलिया, बिहारी लाल जग्रवाल, रामस्वरूप गोखरीवाल, दुर्गालाल नराणिया आदि उपस्थित थे।



