फाग उत्सव में झूमी महिलाएं
Deoli News 9 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में महिला मंडल की ओर से फागोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें भगवान के भजनों पर महिलाओं ने नृत्य किया।
इसे लेकर सबसे पहले शिव मंदिर निर्माण सेवा समिति के सदस्यों द्वारा भगवान पशुपतिनाथ का श्रृंगार एवं पूजा अर्चना की गई। वहीं गणेश वंदना के साथ फागोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस दौरान महिला श्रद्धालुओं की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी गई। इसमें रंग मत डाले रे सांवरिया, अमलीडो अमलीडो, सांवरिया सेठ देदे, मेरा भोला है भंडारी, खर्चो भेज दे सांवरिया आदि भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। महिलाओं द्वारा भजनों पर भावपूर्ण नृत्य किया गया।
वहीं एक दूसरे के गुलाल लगाकर पुष्प वर्षा करके फागोत्सव कार्यक्रम मनाया। इस दौरान शिव महिला मंडल सदस्य गायत्री वैष्णव, सपना मीना, मंजू मीणा, ममता मीणा, कुसुमलता पाराशर, नंदनी पाराशर, सपना अग्रवाल, रामघनी मीणा, गायत्री, शकुन्तला मणिक, सीता शर्मा, प्रेम मीणा, उर्मिला देवी, सीमा मेघवंशी, राजेश देवी, संपति देवी, मंदसौर चौधरी आदि महिलाएं उपस्थित थी।



