Deoli News 7 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के कुचलवाड़ा कला स्थित बीजासन माता मंदिर परिसर में आगामी 9 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन होने जा रहा है।
कार्यक्रम के अनुसार यह यह शिविर बीजासन माता मंदिर परिसर में सुबह 8 से शाम 6 बजे तक चलेगा। इसमें देवली की केशव ब्लड बैंक देवली की ओर से रक्त संग्रहण किया जाएगा। वही रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व उपहार से भी सम्मानित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार उक्त ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन देवली के ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए किया गया है। जिसमें ग्रामीणों से रक्तदान करने की अपील की गई है। ब्लड डोनेशन कैंप को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।



