Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHanumannagar Newsविद्युत निगम ने लगाया नया ट्रांसफार्मर, लोगों को मिली राहत

विद्युत निगम ने लगाया नया ट्रांसफार्मर, लोगों को मिली राहत

कम वोल्टेज की समस्या से लोग थे परेशान


Deoli News 6 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के ऊंचा पंचायत स्थित श्याम नगर कॉलोनी में अजमेर विद्युत निगम की ओर से गुरुवार को नया ट्रांसफार्मर लगाया है। जिससे लोगों को वोल्टेज की समस्या से राहत मिली है।

कॉलोनी निवासी कमल जैन, चंद्रप्रकाश पंचोली, राजेश्वर शर्मा, राजकुमार सिंधी, शेखर जैन ने बताया कि पिछले काफी वक्त से श्याम नगर कॉलोनी में वोल्टेज कम आने की समस्या थी। जिसकी वजह से लोग बेहद परेशान थे। वहीं विद्युत उपकरण भी खराब होने का भय था। कम वोल्टेज से लोगों के इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंस ठीक तरह से नहीं चल पा रहे थे। पिछले दिनों लोगों ने अजमेर विद्युत निगम के सहायक अभियंता से ट्रांसफार्मर लगाने की गुहार लगाई। इसे लेकर गुरुवार को नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। कॉलोनीवासियों ने बताया कि इससे वोल्टेज की समस्या खत्म हो गई है। लोगों को राहत मिली है। उन्होंने विद्युत निगम का आभार व्यक्त किया है। वही इस विद्युत ट्रांसफर से आसपास की बस्तियों में भी समस्या का निदान होगा, जो इस ट्रांसफार्मर से जुड़ी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d