Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsसड़क दुर्घटना में हुई मौत, मामला दर्ज कराया

सड़क दुर्घटना में हुई मौत, मामला दर्ज कराया

गत 31 मई को हुई थी दुर्घटना, एसएमएस अस्पताल में तोड़ा दम


Deoli News 6 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के रघुनाथपुरा थाना देवली निवासी व्यक्ति ने एक पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलकर दुर्घटना कारित करने का गुरुवार को बमामला दर्ज कराया है। इस दुर्घटना में एक जने की मौत हुई है।

यह मामला थाना पुलिस में गुरुवार को दर्ज हुआ। इसमें प्रार्थी शैतान सिंह पुत्र नंदाराम मीणा ने बताया की गत 31 मई की रात 9 से 10 बजे के बीच प्रार्थी का भाई रामेश्वर प्रसाद अपनी बाइक से देवली से गांव आ रहा था। इस बीच राजकीय प्राथमिक विद्यालय रूपारेल के समीप पहुंचने पर एक पिकअप चालक ने लापरवाहीपूर्वक व तेज गति से वाहन चलाकर रामेश्वर के टक्कर मार दी। हादसे में रामेश्वर प्रसाद गंभीर घायल हो गया। जिसे देवली चिकित्सालय से रेफर किए जाने पर कोटा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उसका उपचार हुआ। लेकिन हालत नाजुक होने के चलते उसे बाद में जयपुर रैफर कर दिया गया। रिपोर्ट में बताया कि गत एक से 5 जून तक घायल रामेश्वर प्रसाद का एसएमएस अस्पताल जयपुर में उपचार हुआ। लेकिन बुधवार सुबह 9 से 10 बजे के बीच रामेश्वर ने तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d