Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsराजकीय महाविद्यालय में 8 जनवरी से खेल सप्ताह शुरू

राजकीय महाविद्यालय में 8 जनवरी से खेल सप्ताह शुरू


Deoli News 5 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के अनुसार एवं आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के निर्देशानुसार विद्यार्थियों के व्यक्तित्व में सर्वांगीण विकास करने, आत्मविश्वास बढाने तथा खेल भावना विकसित करने के उद्देश्य से महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

प्राचार्य प्रो. डॉ. पूरणमल वर्मा के मार्गनिर्देशन में खेल समिति के सहयोग से महाविद्यालय में 8 से 13 जनवरी तक खेल सप्ताह के तहत महिला व पुरुष वर्ग की दौड, कबड्डी, रस्साकशी, बैडमिंटन, गोला फेंक, भाला फेंक, तश्तरी फेंक, खो-खो, हैण्डबॉल, क्रिकेट, टेबिल टेनिस, शतरंज, केरम, लंबी कूद, ऊंची कूद प्रतियोगिताएं होगी। प्रतियोगिता में प्रथम तीन विजेताओं को महाविद्यालय स्तर पर 13 जनवरी को आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

वहीं महाविद्यालय स्तर पर प्रतियोगितावार सर्वश्रेष्ठ विजेता को जिला स्तर, संभाग स्तर, राज्य स्तर, विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d