Tuesday, May 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskराजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) की प्रदेश कार्यकारिणी में जिले को मिला मान

राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) की प्रदेश कार्यकारिणी में जिले को मिला मान


Deoli News 26 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कोटा में संपन्न हुए राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के 58वें प्रदेश महासमिति अधिवेशन में टोंक जिले के शिक्षकों को प्रदेश स्तर पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

देवली उप शाखा अध्यक्ष शिशुपाल चौधरी ने बताया कि निर्वाचन अधिकारी उमेश मीणा की देखरेख में हुई चुनाव प्रक्रिया में कमलेश शर्मा देवली को प्रदेश प्रतिनिधि, हरपाल मीणा को प्रांतीय उपाध्यक्ष और श्रीजी लाल को संयुक्त मंत्री के पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया है। अधिवेशन में टोंक जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी और जिला मंत्री राम प्रसाद धाकड़ समेत जिले के कई पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। नव निर्वाचित प्रतिनिधियों ने सार्वजनिक शिक्षा के सुदृढ़ीकरण और शिक्षकों के अधिकारों के लिए संघर्ष को और अधिक तेज करने का संकल्प लिया। अधिवेशन में आगामी आंदोलनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई है।

जिसके तहत 16 से 18 जून तक जिला व ब्लॉक स्तरीय वर्कशॉप आयोजित की जाएंगी। साथ ही 25 जून को शिक्षा निदेशालय बीकानेर पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संगठन द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d