Tuesday, May 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमहंगाई की मार : पेट्रोल-डीजल के दाम में चौथी बार उछाल

महंगाई की मार : पेट्रोल-डीजल के दाम में चौथी बार उछाल


Deoli News 26 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई ताजा बढ़ोतरी ने आम जनता को एक और झटका दिया है। पिछले 11 दिनों के भीतर चौथी बार कीमतों में इजाफा होने से स्थानीय स्तर पर पेट्रोल 113.27 रुपए और डीजल 98.32 रुपए प्रति लीटर की नई दर पर पहुंच गया है।

सरकारी तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल में 2.61 रुपए और डीजल में 2.71 रुपए प्रति लीटर की इस वृद्धि ने रोजमर्रा के खर्चों को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। देवली में भी अब नई दर से पेट्रोल डीजल मिल रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण आम उपभोक्ताओं को महंगाई का बड़ा झटका लगा है, जिसका सीधा असर परिवहन और खाद्य पदार्थों की कीमतों पर पड़ना तय है। ईंधन के बढ़ते दामों के कारण वाहन चालकों और आम आदमी का घरेलू बजट पूरी तरह चरमरा गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों में चिंता व्याप्त है।

ईंधन की कीमतों में हो रही इस लगातार वृद्धि ने महंगाई की रफ्तार को और तेज कर दिया है, जिससे राहत की उम्मीद लगाए बैठे लोगों की निगाहें अब सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं।

जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस आक्रामक, सरकारों के खिलाफ प्रदर्शन किया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d