Tuesday, May 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk​कलियुग में नाम स्मरण से ही संभव है उद्धार

​कलियुग में नाम स्मरण से ही संभव है उद्धार


Deoli News 26 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पं तुलसीराम शास्त्री ने कल्याणपुरा में भागवत कथा के दौरान प्रवचन करते हुए कहा कि मनुष्य को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए सत्कर्म करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि कलियुग में केवल भगवान के नाम स्मरण मात्र से ही जीवात्मा का उद्धार संभव है और प्रभु का स्मरण करने से मनुष्य के सभी दुःख दूर हो जाते हैं। कथा के दौरान उन्होंने अजामिल और गणिका के उद्धार की कथा विस्तार से सुनाई। शास्त्री ने भगवान ऋषभदेव का अवतार, जड़ भरत की कथा, भक्त प्रहलाद का प्रसंग, हिरण्यकश्यप वध तथा भगवान नरसिंह के अवतार का सविस्तार वर्णन किया और नवधा भक्ति पर प्रकाश डाला। साथ ही समुद्र मंथन, देव-दानव युद्ध और मोहिनी अवतार की कथा भी सुनाई गई। संगीतमय इस भागवत कथा में महिलाओं द्वारा नृत्य किया गया। कथा के चौथे दिन भगवान वामन अवतार और राम अवतार की कथा सुनाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d