Deoli News 21 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। यह आयोजन नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद पुजारी की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यालय पेट्रोल पंप चौराहे पर हुआ।
वक्ताओं ने गांधी के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने 40 वर्ष पूर्व देश के युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर विश्व पटल पर पहचान दिलवाई और देश को 21वीं सदी का सुनहरा सपना दिखाकर इलेक्ट्रॉनिक और कंप्यूटर क्रांति के युग की नींव रखी। इसके अलावा गत 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में प्राण गवाने वाले लोगों को भी श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान पालिका उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल, मोतीलाल ठागरिया, पार्षद सत्यनारायण सरसड़ी, शानू अब्बासी, रामनिवास मीणा, एसएन बुलिया, टीकम सेन, शम्मी रंगरेज, रमेश गोयल, नंद किशोर सैनी, नीरज शर्मा, पंकज नथैया, राहुल सुवालका, राजीव जैन, योगेश श्रीमाल, रामसिंह मीणा सहित कई उपस्थित थे।


