Deoli News 13 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत बंथली में गत 11 अगस्त को रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा।
Accident News : राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, कार अनियंत्रित होकर पलटी
उपखंड अधिकारी रूबी अंसार के अनुसार यहां 7 परिवाद प्राप्त हुए। ग्रामीणों ने गांवों की सड़क मरम्मत, राजकीय प्राथमिक विद्यालय का भवन जमींदोज करने, बीसलपुर पेयजल सप्लाई, अवैध पट्टे आदि समस्याओं से संबंधित परिवाद प्रस्तुत किए। इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। रात्रि चौपाल में सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे, जिन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए आश्वासन दिया।
देवली में तिरंगा रैली आज
देवली नगर पालिका क्षेत्र में 13 अगस्त को राष्ट्रीय कार्यक्रम तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा के अनुसार दोपहर 12:15 बजे महाराणा प्रताप चौराहा (पेट्रोल पंप) से ममता सर्कल तक तिरंगा रैली निकाली जाएगी। इस रैली में विधायक देवली-उनियारा राजेंद्र गुर्जर भाग लेंगे।



