Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsरामगिरी महाराज की स्पीच का विरोध, मुस्लिम समाज ने गिरफ्तारी की मांग...

रामगिरी महाराज की स्पीच का विरोध, मुस्लिम समाज ने गिरफ्तारी की मांग रखी

राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा


Jahazpur News 23 अगस्त (आज़ाद नेब) रामगिरी महाराज की विवादित स्पीच को लेकर शुक्रवार को मुस्लिम समाज ने जुलूस निकालकर उपखण्ड अधिकारी सुरेंद्र बी पाटीदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है औऱ गिरफ्तारी की मांग की है।

ज्ञापन में बताया कि हाल ही में महाराष्ट्र में रामगिरी महाराज ने अपने प्रवचन में मुस्लिम धर्म के पैगम्बर हजरत मोहम्मद की शान में आपत्तिजनक शब्दो का इस्तेमाल किया है, जो भारत संघ के दस्तूर व आईन की खिलाफ है। लेकिन महाराष्ट्र व भारत सरकार ने भी आखें मूंद रखी है। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे ने रामगिरी महाराज की तरफदारी में कसीदे भी पड़ डाले, जो बड़े दुख की बात है। इससे हिन्दुस्तान ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के मुसलमानों की दिल व धार्मिक भावना को ठेस पहुंची। मुस्लिम समुदाय ने पुरजोर तरीके से विरोध कर महाराज की गिरफ्तारी की मांग की है। बता दें कि नासिक जिले के सिन्नर तालुका के शाह पंचाले गांव में एक धार्मिक आयोजन के दौरान रामगिरी महाराज ने पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिससे मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची हैं और ऐसी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी दोनों समुदायों के बीच दरार पैदा हुई है।

इस दौरान शाही जामा मस्जिद इमाम अब्दुल रहमान नईमी, तकिया मस्जिद इमाम जफरुद्दीन अजहरी, अंजुमन कमेटी सदर रफीक चौहान, देशवाली समाज सदर रफीक पुवार, हाजी सत्तार गौड़, रसीद नेब, शरीफ चीता, शरीफ अंसारी, आदिल तंवर, दानिश अली सहित सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d