Desk News 05 अगस्त( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राजस्थान के चयनित सभी लाभार्थियों को आगामी 15 अगस्त 2024 तक ईकेवाईसी करवाना आवश्यक है।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि सर्वाेच्च न्यायालय एवं भारत सरकार के निर्देशों की अनुपालना में यह केवाईसी अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि लाभार्थी उचित मूल्य की दुकान पर व्यक्तिशः जाकर ईकेवाईसी करवाना सुनिश्चित करें। ऐसा नहीं करने पर उनका नाम खाद्य सुरक्षा सूची से हटा दिया जाएगा।



