Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskराष्ट्रीय लोक अदालत में 154 प्रकरणों का हुआ निस्तारण

राष्ट्रीय लोक अदालत में 154 प्रकरणों का हुआ निस्तारण


Deoli News 10 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार, को राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार तालुका मुख्यालय पर स्थित न्यायालयों में किया गया।

इस दौरान अभिलाषा जेफ, अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट देवली की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत बेंच के समक्ष विभिन्न न्यायालयों से प्रकरण रखे गए। इनमें सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट देवली से 85 प्रकरण रखे गए, जिनमें से 60 प्रकरणों का निस्तारण हुआ। अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट देवली से 44 प्रकरण रखे गए, जिनमें से 24 प्रकरणों का निस्तारण हुआ।

इसी प्रकार ग्राम न्यायालय देवली से 15 और सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट दूनी से 21 प्रकरणों का निस्तारण हुआ। तालुका विधिक सेवा समिति देवली में कुल 1028 प्रिलिटिगेशन प्रकरण रखे गए, जिनमें से 34 प्रकरणों का निस्तारण किया गया और 62,05,268 रुपए की रिकवरी हेतु समझौता हुआ। इस प्रकार लोक अदालत बेंच द्वारा कुल 154 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत बेंच में सदस्य वीरेंद्र सिंह शक्तावत तहसीलदार देवली और राजेंद्र जैतरवाल अधिवक्ता नियुक्त थे।

लोक अदालत के दौरान पुष्पेंद्र अग्रवाल, रीडर भजनलाल मीणा, महेश लक्षकार, बृजमोहन शर्मा, कनिष्ठ सहायक और बैंक के शाखा प्रबंधक व प्रतिनिधि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d