Jahazpur News 28 सितंबर (आजाद नेब) न्यायालय परिसर जहाजपुर में वर्ष 2024 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का शनिवार को अयोजन हुआ। तालुका सचिव जाहिद हुसैन तंवर ने बताया कि न्यायालय परिसर जहाजपुर में दो बैंचों द्वारा राजीनामा योग्य कुल 504 न्यायिक प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
प्रथम बैंच की अध्यक्षता सुनील जांगिड़ एसीजेएएम जहाजपुर व सदस्यता अधिवक्ता विकासचंद्र पत्रिया ने की। जिसमें न्यायालय के कुल 504 प्रकरणों व बैंक, विद्युत निगम के प्री-लिटिगेशन के कुल 86 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। द्वितीय बैंच की अध्यक्षता डॉ. सरोज कुमारी चौधरी, जेएम जहाजपुर ने की। जिसमें उपखण्ड कार्यालय जहाजपुर तहसीलदार कार्यालय जहाजपुर के राजस्व मामलों के प्री-लिटिगेशन के 2059 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। राज्य सरकार की ओर से अभियोजन अधिकारी देवेन्द्र तुनगारिया का परिवहन विभाग से संबंधित ई-चालान के प्रकरणों के निस्तारण में विशेष योगदान रहा।
उक्त आयोजन में बार एसोसिएशन जहाजपुर के अधिवक्ता, बैंक के अधिकारीगण, विद्युत निगम के अधिकारी, उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी, न्यायिक कर्मचारी आत्माराम गुर्जर, अंगद मीणा, राकेश कुमार, राहुल धाकड़ आदि ने सहयोग किया।


