Deoli News 27 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के गणेश रोड पर राहगीरों को ठंडा पेयजल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्याऊ लगाई गई है। जनसेवा समिति के मंत्री महावीर कुमार जैन ने बताया कि समिति देवली के संरक्षक नवल किशोर मंगल के द्वारा गणेश रोड पर राहगीरों के लिए प्याऊ लगवाई गई है।
इस दौरान जनसेवा समिति देवली के अध्यक्ष घीसालाल टेलर, पेंशनर समाज के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, सत्यनारायण गोयल सहित थे। उन्होंने बताया कि 31 मार्च दोपहर 2 बजे पेंशनर भवन देवली में समिति के द्वय वार्षिक चुनाव अध्यक्ष पद के लिए होने है। साथ ही 2023-2024 का वार्षिक आय- व्यय का लेखा जोखा अनुमोदन के लिए सदन में प्रस्तुत किया जाएगा। इसी तरह आगामी 2 अप्रैल को पेंशनर भवन में सुबह 7 से 8 बजे तक आयुष विभाग द्वारा नियुक्त निपुण योगा ट्रेनर द्वारा योगा अभ्यास करवाया जाएगा।
हनुमान क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे विधायक गोपीचंद
जहाजपुर विधायक गोपीचंद गुरुवार को हनुमान नगर क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। जानकारी के अनुसार विधायक गुरुवार को 8:15 बजे गणेशपुरा लक्ष्मीपुरा, 9:30 बजे रतनपुरा, 10 बजे गांगीथला, 11 बजे केशव विलास, 12 बजे धुंवाला, डेढ़ बजे मुंशीपुरा, 2:30 बजे बाहरला पोल्या, 3 बजे मोरला और खेमा का झोंपड़ा, 4 बजे ऊंचा, 5 बजे अंबेडकर कॉलोनी, 6 बजे कुंचलवाड़ा रोड तथा 7 बजे कुंचलवाड़ा गांव में विधायक लोगों से मिलकर अभाव अभियोग सुनेंगे।



