Deoli News 10 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला संगठन शाखा देवली की ओर से महिला दिवस के मौके पर रविवार को पटेलनगर जैन मंदिर में रिश्तो के रंग, टैलेंट के संग का आयोजन हुआ। कमलेश मूंदड़ा ओर मोनिका सुराणा ने बताया कि पहली बार इस तरह का आयोजन किया गया है।
इसमें सास बहू और देवरानी-जेठानी के लिए डांस नाटक और रैम्पवॉक प्रतियोगिताएं हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को मंच प्रदान करना था। सखी सहेली ने अपने कार्यक्रम के माध्यम से सभी महिलाओं को एक मंच प्रदान किया है। अध्यक्ष नीतू मंगल और सचिव वन्दना तोषनीवाल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगीता पापड़ीवाल, कार्यक्रम की अध्यक्ष पार्षद सीता देवी जैन थी। जबकि विशेष आमंत्रित अतिथि और कार्यक्रम के निर्णायक टोंक से अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य समाज की जिलाध्यक्ष रेखा जाजू और प्रेरणा ग्रुप की संयोजिका स्मिता शर्मा थी। यहां कई नारी सशक्तिकरण के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
सभी महिलाओं के लिए सरप्राइज गिफ्ट गेम और लकी ड्रॉ रखा गया। कार्यक्रम के सभी पुरस्कार निधि गर्ग द्वारा दिए गए। सास बहू डांस प्रतियोगिता में मंजू तोतला और कोमल तोतला ने प्रथम स्थान, कीर्ति जिंदल और ज्योति जिंदल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नाटक प्रतियोगिता में वर्षा पाटनी, अंजू पाटनी ने प्रथम स्थान, धर्मा जैन, प्रिया जैन ने द्वितीय स्थान, रैंप वॉक में कीर्ति जिंदल, ज्योति जिंदल ने प्रथम स्थान वर्षा पाटनी,अंजू पाटनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह देरानी जेठानी प्रतियोगिता में डांस में हर्षा नवलानी, साक्षी नवलानी ने प्रथम स्थान, नीलम रुपेता, कशिश रुपेता ने द्वितीय स्थान, नाटक प्रतियोगिता में अनुराधा पंचोली, शिमला पंचोली ने प्रथम स्थान अर्चना अजमेरा नेहा अजमेरा ने द्वितीय स्थान, रेम्प वाक प्रतियोगिता में अर्चना अजमेरा नेहा अजमेरा ने प्रथम स्थान अनुराधा पंचोली, शिमला पंचोली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लकी ड्रॉ की विजेता कीर्ति जिंदल रही।



