Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsखुदा की इबादत में नन्हे नमाजी भी पीछे नहीं

खुदा की इबादत में नन्हे नमाजी भी पीछे नहीं


Deoli News 11 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की एजेंसी मस्जिद की समीप निवासी इमरान खान की 5 वर्षीय पुत्री उमरा ने भी जीवन का पहला रोजा रखा है।

अख्तरुल्लाह खान ने बताया कि रमजान माह में खुदा की इबादत करने में नन्हें नमाजी भी पीछे नहीं है। धर्म के प्रति उमरा की यह निष्ठा देखकर लोगों ने बच्ची को दुआ दी और माला पहनाकर रोजा इफ्तार में हौसला अफजाई की।

8 वर्षीय बालक ने रखा रोज़ा

मुस्लिम समाज का पवित्र महीना रमजान शुरू हो गया है। इसे लेकर बड़ों के साथ मासूम बच्चों ने भी रोजा रखा है। वहीं।30 दिनों तक चलने वाले रमजान महीने में दूनी तहसील के घाड निवासी 8 वर्षीय जीशान आज़मी पुत्र आरिफ आज़मी ने अपने जीवन का पहला रोजा रखा। बच्चे रोजा रखकर अल्लाह की इबादत कर रहे हैं। बच्चे के दादा इरफान आजमी ने बताया कि रमजान के माह में रोजा रखने से अल्लाह हर एक नेकी के बदले नेकियो का सवाब अता फरमाते हैं। लिहाजा रोजा रखा जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d