Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damलगातार घट रहा है बीसलपुर डेम में पानी

लगातार घट रहा है बीसलपुर डेम में पानी


Deoli News 30 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मानसून अभी पूरी तरह छाया भी नही है, लेकिन बीसलपुर डेम में स्टोरेज लगातार घटता जा रहा है। जिससे चिंताएं बढ़ रही है।

बीसलपुर डेम नियंत्रण कक्ष की सूचना के मुताबिक 29 जून को डेम का जलस्तर आरएल 309.72 मीटर था। जबकि रविवार सुबह 6 बजे घटकर फिर आरएल 309.71 मीटर रह गया। डेम में अभी 10.012 टीएमसी पानी शेष बचा है, जो कुल जलग्रहण क्षमता का 25.87 फीसदी है। यदि जलग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा नही हुई तो डेम के जलसंग्रहण में और कमी आ सकती है। उल्लेखनीय है कि डेम में बनास के मातृकुंडिया, गम्भीरी डेम, कोठारी, जैतपुरा, गोवटा डेमो के पूर्ण भरने के बाद ही बीसलपुर डेम में पानी की आवक बनती है, जो फिलहाल तो दूर की कौड़ी साबित हो रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक उक्त सभी डेम खाली पड़े है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d