पनवाड़ चांदली मार्ग अवरुद्ध, आवागमन बंद, बारिश बनी आफत
Deoli News 5 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के पनवाड़ में हो रही लगातार 48 घंटे से बारिश के 148 एमएम वर्षा दर्ज की गई। जिससे निचली बस्तियों में पानी भर गया है। वहीं जनजीवन व्यस्त हो गया है और मवेशी भी सुरक्षित नहीं है। इस दौरान गुरुवार को पनवाड़ स्थित करीब 500 वर्ष पुराना दुर्ग धाराशाही हो गया।
ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बारिश की वजह से यह हुआ है। किसान अपने-अपने मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं। मवेशियों के लिए चारे आदि की समस्या आ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के चलते नदी नाले ऊफान पर आ है। जिससे पनवाड़, चांदली, राजकोट, सावंतगढ़, दांता आदि मार्ग अवरुद्ध है। वहीं ग्राम पनवाड़ में 500 वर्षों पुराना ऐतिहासिक गढ़ भरभरा कर धराशायी हो गया है। इस दौरान माताजी का चौक ,रेगर बस्ती, वाल्मीकि बस्ती, आसन मोहल्ला आदि जगहों पर पानी भर गया। बारिश से 14 फीट की भराव क्षमता वाले पनवाड़ सागर में 16 फीट पानी भर गया। जिसे बांध में दरार चलने की संभावना बनी हुई है। सारी फसले नष्ट हो चुकी है। सभी फसलों की गिरदावरी कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
मॉडल स्कूल के पास से कचरा डिपो पर जाने वाले सड़क के कट से रास्ता अवरुद्ध हो गया। इधर, लगातार बारिश से देवली शहर के पटेल नगर स्थित कच्ची बस्ती में पानी भर गया। इन लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह देवली शहर के एजेंसी एरिया नंदवाना की गली के सामने धनराज माली का मकान ध्वस्त हो गया।


