परस्पर सूचनाओं का किया आदान-प्रदान, इंटर डिस्ट्रिक्ट गोष्ठी में चर्चा
Deoli News 20 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लोकसभा आम चुनाव को लेकर बुधवार को देवली स्थित सीआईएसएफ के भरतपुर हाउस में चार पड़ोसी जिलों के एसपी, कलक्टर की बैठक आयोजित हुई। बैठक में शाहपुरा जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता के पालन के संबंध में चर्चा की।
दरअसल उक्त बैठक में शाहपुरा, केकड़ी, टोंक व बूंदी जिले एसपी व कलक्टर शामिल हुए। जिनकी चुनाव को लेकर कोआर्डिनेशन मीटिंग हुई। शाहपुरा जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत के अनुसार मीटिंग का उद्देश्य चुनाव के दौरान लगने वाले जिलों की चेक पोस्ट कहां तथा कितनी दूरी पर लगी है। इस संबंध में चर्चा की गई। वही परस्पर चारों जिलों की चेक पोस्ट की जानकारी की गई। यह तय किया गया कि कौन से जिले की एसएसटी व एफएसटी टीम कहां लगेगी। इसके अलावा अपराध, माइनिंग व ड्रग संबंधी क्राइम को लेकर भी चर्चा की गई तथा कम्युनिकेशन करने का भरोसा दिलाया गया।
इसके अलावा चुनाव में लोगों को जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम में अब पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा। मतदाताओं को अधिक से अधिक जागरूक करेंगे। शाहपुरा एसपी के अनुसार लोकसभा चुनाव के तहत इंटर डिस्ट्रिक्ट गोष्ठी हुई। जिले के अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए चर्चा की गई। परस्पर सूचनाएं ली जाएगी तथा कोऑर्डिनेशन के साथ पुलिस व प्रशासन की टीमें काम करेगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक बूंदी, शाहपुरा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर बीसलपुर व केकड़ी, पुलिस उपाधीक्षक जहाजपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टोंक, उपखंड अधिकारी जहाजपुर समेत उपस्थित थे। करीब डेढ़ घंटे चली बैठक में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने चर्चा की।



