Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationआधा दर्जन जेसीबी मशीन, 8 घंटे कार्रवाई, 170 बीघा से हटाया अतिक्रमण

आधा दर्जन जेसीबी मशीन, 8 घंटे कार्रवाई, 170 बीघा से हटाया अतिक्रमण

हाईकोर्ट के निर्देशानुसार चारागाह भूमि से हटा अतिक्रमण


Deoli News 20 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नासिरदा थाना क्षेत्र के बीजवाड़ ग्राम पंचायत स्थित चारागाह भूमि से बुधवार को पुलिस व प्रशासन के संयुक्त दल ने कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया है।

यह कार्रवाई सुबह 9 बजे से शाम करीब साढ़े 5 बजे तक चली। इस दौरान नासिरदा के अलावा आसपास के थानों का पुलिस जाप्ता भी मौजूद रहा। जानकारी के अनुसार बीजवाड़ स्थित चारागाह भूमि पर वर्षों से वही के ग्रामीणों ने अतिक्रमण कर रखा था। ग्रामीणों ने यहां बाड़े बना लिए, पत्थरों की डोळ बनाई तथा खेती शुरू कर दी। इस मामले में ग्रामीण केदारमल गुर्जर ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई। हाईकोर्ट के निर्देशानुसार बुधवार को उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीणा, पुलिस उपाधीक्षक देवली रामसिंह जाट, थाना प्रभारी नासिरदा कालूराम मीना समेत थाना प्रभारी दूनी व घाड़ मौजूद थे। इस दौरान आधा दर्जन जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान अलग-अलग 71 खसरो से करीब 170 बीघा भूमि से अतिक्रमण हटाया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस से प्रशासन कानून व्यवस्था के लिया से सतर्क रहा। इस दौरान बीजवाड़ सरपंच भंवरलाल कुमावत, ग्राम विकास अधिकारी निर्मला तथा पंचायतकर्मी व पुलिसकर्मी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d