Deoli News 20 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टीकड़ गांव में स्थित चामुंडा माता मंदिर में चोरी की वारदात करने के आरोपी को हनुमान नगर थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मंदिर में दानपेटी तोड़ने की कोशिश की तथा सीसीटीवी मशीन चुराकर ले गया था।
थाना प्रभारी अयूब खा ने बताया कि यह आरोपी फोरूलाल पुत्र हीरालाल निवासी बोरखेड़ा थाना डबलाना जिला बूंदी व हाल मेवदा थाना केकडी है। जिसे पुलिस टीम ने तलाश कर गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने यह वारदात 19 मार्च रात 2:30 बजे करीब चामुंडा माता मंदिर में की थी। मामले में प्रार्थी दयाराम मीणा निवासी टीकड़ व अध्यक्ष चामुंडा माता मंदिर विकास संघ की ओर से दी गई थी। आरोपी को गिरफ्तार करने में सहायक उप निरीक्षक दुर्गालाल, पुलिसकर्मी राजेंद्र प्रसाद, भगत सिंह, नंदकिशोर का सहयोग रहा। इसी तरह थाना पुलिस ने मंगलवार रात नाकाबंदी के दौरान एक बिना नंबरी ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा है। जिसमें बजरी भरी हुई थी। थाना प्रभारी अयूब खा के अनुसार लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने मोरला चौराहे पर नाकेबंदी शुरू की। इस दौरान मोरला की ओर से ट्रैक्टर ट्राली आई। जिसे पुलिस ने रोकने का इशारा किया। लेकिन चालक ट्रैक्टर को भगा ले गया। पीछा करने पर चालक ट्रैक्टर ट्राली को छोड़कर कालानाडा मार्ग की ओर भाग गया।
अंधेरे का फायदा उठाकर चालक भाग छूटा। पुलिस ने अवैध बजरी ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर एमएमडीआर व चोरी के प्रकरण में मामला दर्ज किया है। वही खनिज विभाग भीलवाड़ा को अग्रिम सूचना के लिए अवगत कराया है।


