Deoli News 13 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कुंचलवाड़ा रोड स्थित एमबी पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव एवं फागोत्सव कार्यक्रम हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौसेवक परमेश्वर सोयल, रामावतार शर्मा विशिष्ट अतिथि कैलाश चंद पंचोली, चेतन शर्मा कुंचलवाड़ा, अतिथि मंसूर अली कोच ब्लेयर क्रिकेट एकेडमी तथा अध्यक्षता डायरेक्टर अन्नू शर्मा ने की। विद्यार्थियों ने फागुन की फुहार, घूमर, पेरेंट्स थीम, होलिया में उड़े रे गुलाल, उड़ी उड़ी जाए, फनी सॉन्ग, ज़ुल्म कर डार्यो सहित प्रस्तुतिया दी। डायरेक्टर मनोज कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में लाड कंवर, ऊषा, लीला सहित थी।



