Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHanumannagar Newsहोली खेलेंगे गिरधर गोपाल से...फागोत्सव में होली की मस्ती

होली खेलेंगे गिरधर गोपाल से…फागोत्सव में होली की मस्ती


Deoli News 13 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की ज्योति कॉलोनी स्थित मंशा पूर्ण महादेव मंदिर परिसर में बुधवार शाम धूमधाम के साथ फागोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस दौरान महिलाओं ने राधा कृष्ण की सजीव झांकी सजाकर पुष्प वर्षा की। यहां फाग के गीतों के बीच महिलाओं ने खूब नृत्य किया। इस दौरान महिलाओं ने ‘राधिका गोरी से, बिरज की छोरी से’ गीत पर जमकर आनंद उठाया। इससे महिलाओं ने भगवान मंशापूर्ण महादेव परिवार की मनमोहक पुष्प से झांकी सजाई। इसके बाद फाग के गीतों पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान ‘रंग मत डाले रे सांवरिया, होली खेलेंगे आप गिरधर गोपाल से, नैना नीचा कर ले रे श्याम से मिलावली काई, काल्यो ने कर दिया लाल जुल्म कर डालो,’ समेत गीतों पर जमकर नृत्य किया। कायर्क्रम के समापन पर महिलाओं ने आरती कर प्रसादी का वितरण किया।

Oplus_131072
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d