Deoli News 23 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गावड़ी में मंगलवार को विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ मिलकर श्रमदान किया।
प्रधानाचार्य रवि शंकर मीणा ने बताया कि राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर विद्यालय स्टाफ व छात्र छात्रा ने श्रमदान किया। विद्यालय कैंपस, खेल मैदान व विद्यालय के बाहर साफ सफाई की गई। यहां स्टाफ पवन कुमार साहू, अनीता मीणा, जितेंद्र सिंह, बुद्धिप्रकाश मीणा, रवि गौतम, योगेश शर्मा सहित थे।
एक्सपोजर विजिट व व्यावसायिक औद्योगिक भ्रमण किया
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली के करीब 120 विद्यार्थियों को सोमवार को पीएम श्री योजना के अंतर्गत कोटा आकाशवाणी केंद्र व अन्य औद्योगिक संस्थानो का औद्योगिक भ्रमण करवाया गया। साथ ही राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत 50 विद्यार्थियों को कोटा की एक्सपोजर विजिट करवाई गई।
विद्यार्थियों को कोटा के दर्शनीय स्थल चंबल गार्डन, सेवन वंडर्स आदि स्थलों का भ्रमण करवाया गया। ट्विनिंग ऑफ स्कूल के तहत 40 विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय छान का भ्रमण करवाया गया। इससे पहले सोमवार सुबह सभी बसों को अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरुण शर्मा व प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।


