Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpविधायक के नेतृत्व में निकाली यात्रा, लहराया तिरंगा

विधायक के नेतृत्व में निकाली यात्रा, लहराया तिरंगा


Deoli News 12 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हर घर तिरंगा एवं भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर हनुमान नगर क्षेत्र के गाडोली मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

इस दौरान लुहारी के शहीद स्मारक से ग्राम पंचायत गाडोली के यहां नीलकंठ महादेवजी तक जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति के जोश और उत्साह से भरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने एकजुट होकर तिरंगा लहराया और देशभक्ति के नारों के साथ देश के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।

यहां तिरंगा यात्रा विधानसभा संयोजक भैंरूलाल टांक, गाडोली मंडल अध्यक्ष महेंद्र तिवाड़ी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बृजराज सिंह खींची, पूर्व सरपंच जयसिंह मीणा, दिनेश सिंह राणावत, जयराम मीणा, प्रशासक अशोक मीणा, रामराज मीणा, रामप्रसाद मीणा, नंदलाल जाट, मनोज सैनी, प्रमोद सेन सहित मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d