कहा कि, कांग्रेस राज में नेताओं ने फर्जी घोषणा की, गरीब जनता को लूटने का कार्य किया
Deoli News 10 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्राम पंचायत ऊंचा में नवनिर्मित विद्यालय भवन 2.65 करोड़ व ज्योति कॉलोनी में 80 लाख सहित अन्य सीसी सड़कों व समुदाय भवनों सहित साढ़े 4 करोड़ के विकास कार्यों का सोमवार को मुख्य अतिथि जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर तंज कसा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जहाजपुर प्रधान कौशल किशोर शर्मा, विशिष्ट अतिथि किशोर शर्मा, रामकुंवार मीणा, पंचायत समिति सदस्य दिनेश माली थे। प्रधानाचार्य रीना शर्मा व ग्राम पंचायत ऊंचा प्रशासक रामराज मीणा ने सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा 75 साल में पहली बार जहाजपुर में डबल इंजन की भाजपा सरकार में विकास कार्य हुआ है। कांग्रेस शासन में नेताओं ने विकास कार्यों को रोकने का काम किया एवं आचार संहिता के समय फर्जी घोषणा करते हुए जहाजपुर के सरपंचों को पत्थर लोकार्पण करने को दे दिए।
उन्होंने केवल गरीबों को लूटने का कार्य किया है। कार्यकम में मुकेश मीणा ने अपने पिता प्रकाश मीणा की स्मृति विद्यालय में 65 हजार की लागत से मां सरस्वती की मूर्ति स्थापना की। कार्यक्रम में गाडोली मंडल अध्यक्ष ब्रजराज सिंह खींची, भाजपा जिला संयोजन जयसिंह मीणा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रमोद सेन, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज सैनी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंशुल अग्रवाल, दिनेश राणावत, धनराज मोरला, पूर्व सरपंच राजेश जैन, मुकेश मीणा, आनंदी लाल मीणा, धर्मराज मीणा सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।

ज्योति कॉलोनी रोड का उद्धघाटन किया
गाडोली भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुष जिंदल ने बताया की ज्योति कॉलोनी के जैन मंदिर वाली गली के नवनिर्मित रोड का जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने उद्घाटन किया है। पिछले काफी समय से क्षेत्र के लोग काफी परेशान थे।
विधायक ने सभी परेशानियों को देखते हुए 80 लाख रूपए की लागत से रोड व नालियो का निर्माण किया। कार्यक्रम के दौरान ज्योति कॉलोनी के जैन समाज के लोग, कॉलोनी निवासी विशाल जैन, रक्षक विजयवर्गीय, शुभम अग्रवाल, निखिल जैन,अक्ष सुवालका मौजूद थे।


