Deoli News 25 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आरआर कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस में शनिवार को विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं। इस वर्ष की थीम “पशु चिकित्सक: भोजन और स्वास्थ्य के रक्षक” रखी गई।
जिसका उद्देश्य पशु चिकित्सकों की खाद्य सुरक्षा एवं जनस्वास्थ्य में महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाना था। यहां रंगोली, निबंध लेखन, वाद-विवाद, भाषण एवं क्विज समेत प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रत्येक प्रतियोगिता में करीब 60 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिताओं में प्रथम 3 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। कॉलेज के डायरेक्टर दिनेश अग्रवाल एवं डिप्टी डायरेक्टर नीलू अग्रवाल द्वारा विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया और उनका उत्साहवर्धन किया गया।



