Deoli News 1 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) तालुका विधिक सेवा समिति, सिविल न्यायाधीश के आदेश पर विश्व श्रम दिवस पर बुधवार को आम्रपाली बालगृह एवं शिक्षण संस्थान में विधिक जागरूकता कैम्प, रैली आयोजित हुई।
इस दौरान राजकीय स्वास्थ्य केन्द्र देवली, दूनी, घाड, नासिरदा, नगरफोर्ट पर मेडिकल कैम्प एवं योगा कैम्प का आयोजन किया गया। पैनल अधिवक्ता बंशीलाल कलवार ने बालगृह के बच्चों को बताया कि हर साल एक मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। इसे कामगार दिवस, श्रम दिवस, श्रमिक दिवस और मई दिवस भी जाना जाता है। इस दिन के जरिए लोगों को श्रमिकों के प्रति संवेदनशील बनाने और देश निर्माण में उनकी अहम भूमिका के बारे में सजग करने की कोशिश की जाती है। सुरेन्द्र कुमार सुवालका पैरालिगल वॉलेन्टियर्स ने बताया कि इस दिन को श्रमिकों के लंबे संघर्ष के लिए याद करते हैं।



